logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गंगा दशहरा पर सहपऊ पुलिस ने बांटा शरबत, भीषण गर्मी में लोगों को दी राहत जनसेवा और सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर थाना सहपऊ पुलिस द्वारा जनसेवा और सामाजिक सौहार्द का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया। थाना प्रभारी मयंक चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित कर राहगीरों एवं क्षेत्रवासियों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई।

कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने सड़क से गुजर रहे लोगों, वाहन चालकों, दुकानदारों तथा ग्रामीणों को शीतल शरबत पिलाकर गंगा दशहरा की शुभकामनाएं दीं। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच पुलिस द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की लोगों ने सराहना की। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर शरबत ग्रहण किया और पुलिस की जनहित पहल की प्रशंसा की।

थाना प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाजहित एवं जनसेवा के कायों में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि पर्व और त्योहार सामाजिक एकता एवं भाईचारे का संदेश देते हैं, इसलिए पुलिस द्वारा भी आमजन के बीच पहुंचकर सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

10
3773 views

Comment