logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आंधी-बारिश से राजनगर में भारी नुकसान, कई परिवारों के घर क्षतिग्रस्त

सरायकेला-खरसावां: राजनगर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को आई तेज आंधी, तूफान और बारिश ने कई गांवों में तबाही मचा दी। तेज हवा के कारण कई गरीब परिवारों के घर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई। अचानक आए तूफान से ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार पोटका पंचायत के कमारबासा गांव निवासी करिया हेम्ब्रम का एस्बेस्टस घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं आराहासा गांव में बीटी केराई के घर को भी नुकसान पहुंचा। इसके अलावा शुरुकुनी पुर्ति, अनिता जारिका, कुनी जारिका और सुशील कुमार जारिका के टाली घरों की छत तेज हवा में उड़ गई। बीटा गांव में भी एक घर के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गरीब परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पोटका पंचायत की मुखिया रजनी जारिका प्रभावित गांवों में पहुंचीं और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को जल्द राहत और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की।

इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा के बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गा लाल मुर्मू और भक्तु मार्डी ने भी अंचलाधिकारी से मुलाकात कर पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री और उचित मुआवजा देने की मांग उठाई।

1
77 views

Comment