logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एच पी गैस करीगांव का कारनामा, आम जनता परेशान कोचीयों को प्राथमिकता देने का आरोप...

सक्ती जिले के करीगांव स्थित चंद्रा एच.पी. गैस ग्रामीण वितरक केंद्र पर आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने से भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजेंसी द्वारा आम उपभोक्ताओं की बजाय कोचीयों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे कई दिनों तक सिलेंडर की आपूर्ति में देरी हो रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि सिलेंडर खत्म होने के बाद भी नए सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिससे महिलाओं और बुजुर्गों को बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा। कुछ लोगों को सीधे सिलेंडर मिलने की भी बातें सामने आई हैं। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा समान रूप से गैस वितरण सुनिश्चित करने की मांग की है।

15
820 views

Comment