logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनता से वादा किया तो निभाते क्यों नहीं।

31 अक्टूबर 2025 जनता को लुभाने के लिए जो वादा की थी अभी तक एक भी घोषणा नहीं लागू करना खेद जनक है तथा -रोजगार, मजदूर पलायन ,BPSC TRE -4 ,NCRB(नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) का डाटा तीन वर्ष का सार्वजनिक नहीं करना जो अपराध को छिपाने की मनीषा है, महिलाऐं का
दो लाख का उद्योग हेतु राशि नहीं देना,
सरकार बिहार बजट में कृषि एवं सड़क पूल पर बजट कम करना (जो किसान एवं जनता विरोधी है),Neet छात्रा के रेप में न्याय नहीं दिलाना सरकार
की निष्क्रियता की प्रतीक है।
1.रोजगार:- एक पंचवर्षीय में एक करोड़ नौकरियां देनी थी। प्रति दिन 5476 नौकरी देने पर एक करोड़ होंगे। लेकिन अभी तक शून्य नौकरी का लेखा है । BPSC TRE 4 को योगदान हो जाना था। किन्तु अभी तक सरकार टालमटोल कर रही है। अधिकार मांगने पर राजतंत्र जैसे लाठी से छात्रों को स्वागत करती है।जो खेदजनक है।
2.मजदूर पलायन:-मोदी जी नमो एप के जरिए बिहार मजदूर को बिहार से बाहर मजदूरी करने नहीं जाने दूंगा। बिहार से बाहर मजदूरी कर रहे मजदूरों को वापस लाने की भी बात कही थी। इतना ही नहीं प्रत्येक जिले में फैक्ट्री,दस नया औद्योगिक पार्क लगाने के बारे में कहे थे। लेकिन अभी तक श्री गणेश भी नहीं हुआ।
3.. महिलाओं के लिए 200000 रुपए लोन की भी बात कही थी। दस हजार देकर कुंभ करण निंद में सो गए हैं। कौशल विकास योजना कागजों पर चला
कर राशि का बंदरबांट हो रहा है। फिर सरकार क्यों नहीं दोषी है ,जो जनता से न्याय छीनते हैं।
4.NCRB(National Crime Record Buro ):- जो डाटा का मालिक अमित शाह जी हैं। 2023 के बाद का डाटा अप्राप्त है। खामियां छिपाने के लिए सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं। जबकि प्रति वर्ष में जानकारी देने का नियम है
5 बिहार में बजट में कटौती :-कृर्षि एवं सड़क पूल पर बजट कम करना, किसान एवं आम जनता विरोधी बजट है। जो बिहार के लिए अन्याय है।
6.NEET छात्रा के साथ अन्याय:- CBI द्वारा ससमय चार्जशीट नहीं देने के कारण हांस्टल मालिक मनीष कुमार रंजन को बेल मिलना पर्दे से मदद करना नहीं तो और क्या है।
6. बिहार सरकार के मंत्री संतरी को राजतंत्र की भांति ही शासन चलाने की मनीषा है। जो गांधी जी का पूरा नाम नहीं ले पाता है ,वह बिहार के एक नम्बर कुर्सी पर आसीन हैं। राज्य कहां जा रहा

7. सरकार से निवेदन करता हूं कि आप अपना फर्ज निभा कर हर वादा को पूरा करें । अन्यथा हमारी पार्टी न्याय के लिए, संवैधानिक ढंग से सड़को पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। हमारे पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर बाबू बिहटा में 15 एकड़ भूमि पर बिहार नव निर्माण आश्रम का काम सम्पन्न हो गया है। हमारे नेता जबतक जनता की मौलिक अधिकार सरकार नहीं देगी,तब तक इसी आश्रम से जनता की अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे।
जय बिहार, जय जय बिहार।
संवाददाता सह प्रदेश विचार मंच
उपाध्यक्ष पटना।

14
925 views

Comment