logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सांसद दर्शन चौधरी के प्रयासों से इटारसी-बीड़ नई पैसेंजर ट्रेन को मिली स्वीकृति क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात

जनसुविधा को बढ़ावा : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी नई ट्रेन संचालन की अनुमति नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आमजन की सुविधाओं को दी जा रही सर्वोच्च प्राथमिकता : सांसद दर्शन सिंह चौधरी
नर्मदापुरम। क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में इटारसी से बीड़ के मध्य नई पैसेंजर रेलगाड़ी के संचालन को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह जानकारी केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा सांसद दर्शन सिंह चौधरी को भेजे गए पत्र में दी गई।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए इटारसी-बीड़ के मध्य नई पैसेंजर रेलगाड़ी क्रमांक 51690/51689 के संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। यह स्वीकृति सांसद दर्शन सिंह चौधरी द्वारा क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को लगातार प्रमुखता से उठाने और रेल मंत्रालय से सतत संवाद का परिणाम है।
नई ट्रेन सेवा प्रारंभ होने से ग्रामीण एवं अंचल के हजारों यात्रियों, विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे क्षेत्रीय आवागमन सुगम होगा तथा आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जनहित और क्षेत्रीय विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा आमजन की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

44
2271 views

Comment