लोनी वार्ड 7 में जलभराव से नागरिक परेशान
लोनी : वार्ड नंबर 7 महामाया कुंज सेवा धाम में जलभराव की समस्या से नागरिकों का जीवन प्रभावित हो रहा है। यहां की सड़कें इतनी जलमग्न हो गई हैं कि लोग पैदल चलने में भी परेशानी महसूस कर रहे हैं।
राधा कृष्ण मंदिर के गेट तक पानी पहुंच गया है, जिससे वहां पूजा पाठ भी बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।