वर्क टू रूल संघर्ष 26 मई से स्थगित, मांगें न मानी तो 14 जून को सीएम आवास पर रोष धरना
*सीएमडी की अध्यक्षता में बिजली निगम मैनेजमेंट के साथ कर्मचारी संगठनों की बैठक: कई मांगों पर बनी सहमति*
*- वर्क टू रूल संघर्ष 26 मई से स्थगित, मांगें न मानी तो 14 जून को सीएम आवास पर रोष धरना*
*पटियाला, मई (विक्की हरिंदर पाल):* पीएसईबी इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम, बिजली मुलाजिम एकता मंच पंजाब, एसोसिएशन ऑफ जूनियर इंजीनियर्स, ग्रिड सब स्टेशन इंप्लाईज यूनियन (रजि. नं 24), पावरकॉम और ट्रांसको पेंशनर्स यूनियन पंजाब एटक, पेंशनर वेलफेयर फेडरेशन (पहलवान) की बैठक बिजली निगम की मैनेजमेंट के साथ सीएमडी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई। बैठक में बिजली मुलाजिमों और पेंशनरों की मांगों-मसलों पर विचार-विमर्श किया गया।
*बैठक में बनी सहमतियां:*
1. *वित्त विभाग से बैठक:* पंजाब सरकार से संबंधित मांगों पर चर्चा के लिए 10 जून तक संगठन की वित्त विभाग पंजाब के साथ बैठक करवाई जाएगी।
2. *प्रमुख मांगें जिन पर वित्त विभाग से होगी चर्चा:*
- *17-07-2020 का पत्र रद्द करना:* बिजली कर्मियों पर केंद्र के सातवें वेतन आयोग की बजाय बिजली निगम के स्केल लागू करना, वर्कचार्ज से रेगुलर हुए कर्मचारियों को भी निगम के स्केल देना।
- *17-11-2021 के बाद पदोन्नत कर्मचारियों* का पे-बैंड बहाल कर संशोधित स्केलों में वेतन फिक्स करना।
- *जेईज को वित्त सर्कुलर 10/16 अनुसार* संशोधित स्केल लागू होने के बाद पहले के पैटर्न पर समयबद्ध स्केल जारी रखना।
- *ग्रुप नं. 13 की शेष कैटेगिरियों* को भी 19,260/- मूल वेतन देना और ग्रुप नं. 14 से 17 में दर्ज कैटेगिरियों के वेतन ढांचे की पैरिटी बहाल करना।
- *सोलेशियम* वाले मसले को पहले हुई सहमति अनुसार जल्द ही पंजाब कैबिनेट से मंजूर करवाया जाएगा।
- *ड्यूटी दौरान मौत पर NPS कर्मियों* के परिवार को स्पेशल पेंशन लागू करना और परख काल के दौरान मौत होने पर परिवार को पूरे स्केल पर फैमिली पेंशन देना।
- *पेंशनरों के मसले* भी वित्त विभाग के साथ विचारे जाएंगे।
3. *ओवरटाइम व अन्य सुविधाएं:*
- फील्ड में निर्धारित ड्यूटी घंटों से ज्यादा काम करने वाले तकनीकी कर्मचारियों को *ओवरटाइम* दिया जाएगा।
- जेई सब स्टेशन, मंडल सुपरिंटेंडेंट, हलका सुपरिंटेंडेंट, एआरए आदि पदों पर काम कर रहे कर्मचारियों को *लैपटॉप की सुविधा* दी जाएगी।
- *एक करोड़ का पर्सनल एक्सीडेंट बीमा* 15 जून तक एसबीआई बैंक द्वारा अपने आप लागू कर दिया जाएगा।
- *कैशलेस इलाज की सुविधा* कमेटी की एक महीने में रिपोर्ट आने के बाद लागू की जाएगी।
4. *पदोन्नति व अन्य मुद्दे:*
- गोइंदवाल साहिब थर्मल प्लांट में रेगुलर कर्मचारियों की तैनाती पर जल्द कार्रवाई होगी।
- हड़तालों/धरनों में हिस्सा लेने के कारण *डेफर कर्मचारियों की पदोन्नति* चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद तुरंत की जाएगी।
- सभी कैडरों की बनती पदोन्नतियां *30 जून से पहले* करने पर सहमति बनी।
- शेष मसले *4 जून की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग* में हल करने पर सहमति बनी।
5. *मोबाइल फोन MDM सॉफ्टवेयर:* संगठन ने मोबाइल में एमडीएम सॉफ्टवेयर के उपयोग पर चिंता जताई। मोबाइल फोन संबंधी कोई पॉलिसी न होने के कारण फिलहाल फोन न लेने का पक्ष रखा, मैनेजमेंट ने सभी पक्षों पर विचार की सहमति दी।
6. *बिजली मंत्री से बैठक:* मांगों/मसलों संबंधी संगठन की बिजली मंत्री पंजाब के साथ जल्द बैठक करवाने पर भी सहमति बनी।
*आंदोलन संबंधी फैसला:*
इसी कारण संगठन ने फैसला किया है कि *26-05-2026 से वर्क टू रूल का संघर्ष स्थगित* किया जाता है।
परंतु संगठन ने यह फैसला भी किया है कि यदि मैनेजमेंट अपने किए समझौते लागू नहीं करती और 4 जून की बीओडी में मानी गई मांगें लागू नहीं करवाती तो *14 जून को मुख्यमंत्री पंजाब के आवास के आगे विशाल राज्य स्तरीय रोष धरना* लगाकर रोष मार्च किया जाएगा और *16-17 जून को बिजली कर्मियों द्वारा मुकम्मल दो रोजा हड़ताल* की जाएगी और पेंशनरों द्वारा *जेल भरो आंदोलन* किया जाएगा।