logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश को शीघ्र ही मिल सकता है स्थाई पुलिस महानिदेशक ,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मंगलवार को स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभागों की समीक्



➡️लखनऊ। उत्तर प्रदेश को शीघ्र ही मिल सकता है स्थाई पुलिस महानिदेशक , सूत्रों का कहना है इसके लिए आज दिल्ली में आवश्यक बैठक हो सकती है , दिल्ली बैठक में मुख्य सचिव एस पी गोयल गृह सचिव संजय प्रसाद बैठक में शामिल होंगे, मई 2022 से यूपी में कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक, राजीव कृष्णा, पीयूष आनंद, रेणुका मिश्रा के नाम पैनल में, स्थायी पुलिस महानिदेशक का शीघ्र ही फैसला लिया जा सकता है।

➡️लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मंगलवार को स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभागों की समीक्षा करते हुए साफ तौर पर कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का लाभ सीधे आम आदमी को मिलना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सरकारी अस्पतालों में इलाज, जांच, दवाओं और आपात सेवाओं की गुणवत्ता लगातार बेहतर होनी चाहिए। साथ ही, मेडिकल कॉलेजों, नर्सिंग संस्थानों और सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं को आधुनिक तकनीक, बेहतर मानव संसाधन और प्रभावी प्रबंधन से सशक्त बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा का उद्देश्य केवल संस्थान बढ़ाना नहीं, बल्कि प्रदेश को प्रशिक्षित चिकित्सक, विशेषज्ञ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्यकर्मी उपलब्ध कराना है। उन्होंने मेडिकल संस्थानों में आधुनिक उपकरणों, विशेषज्ञ फैकल्टी और रिसर्च गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 108 जनपदीय चिकित्सालय, 106 विशिष्ट चिकित्सालय, 976 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 3757 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 27,668 स्वास्थ्य उपकेंद्र संचालित हैं। वर्ष 2025-26 में सरकारी अस्पतालों में 26.41 करोड़ ओपीडी सेवाएं और 1.23 करोड़ आईपीडी सेवाएं दी गईं, जबकि 24.33 करोड़ पैथोलॉजी जांचें की गईं। वर्ष 2016-17 की तुलना में सत्र 2025-26 तक प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 44 से बढ़कर 83 हो गई है, जो 88.6 प्रतिशत की वृद्धि है। विगत 10 वर्षों में पीजी सीटों की संख्या 1344 से बढ़कर 5067 हो गई है, जबकि एमबीबीएस सीटें 5390 से बढ़कर 12800 तक पहुंच गई हैं। सुपर स्पेशियलिटी सीटों में भी लगभग 165 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है।

नर्सिंग शिक्षा के विस्तार की जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रदेश में वर्तमान में 652 नर्सिंग संस्थान संचालित हैं। एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग और अन्य पाठ्यक्रमों की सीटों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है तथा राज्य में लगभग 3.95 लाख पंजीकृत नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध हैं। ‘मिशन निरामया 1.0’ के तहत नर्सिंग शिक्षा में हुए सुधारों की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि 17 हजार स्कूलों में परामर्श सत्र आयोजित किए गए तथा 3.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंच बनाई गई। 10,570 नर्सिंग संकाय सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों का सबसे बड़ा सहारा बन रही है। उन्होंने क्लेम दावों का तय समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि अस्पतालों को समय पर भुगतान होता रहेगा तो मरीजों को बेहतर सुविधा मिलती रहेगी। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 6480 अस्पताल योजना से जुड़े हैं और अब तक 96.75 लाख से अधिक नि:शुल्क उपचार किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना में आयुष पद्धतियों को भी शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी जैसी पद्धतियों की आईपीडी सेवाओं को भी योजना का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत कोविड कालखंड में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का प्राथमिकता के आधार पर यथोचित समायोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि आशा वर्करों का भुगतान किसी भी स्थिति में लंबित न रहे। साथ ही, हेल्थ एटीएम सेवाओं का विस्तार करते हुए उन्हें अधिक से अधिक क्षेत्रों तक पहुंचाया जाए। मुख्यमंत्री ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि जनजागरूकता, स्वच्छता और समयबद्ध उपचार व्यवस्था के माध्यम से बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में और कमी लाने के लिए संस्थागत एवं सुरक्षित प्रसव व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर गर्भवती महिला तक समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचनी चाहिए। बैठक में बताया गया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत 15.28 करोड़ से अधिक आभा आईडी बनाई जा चुकी हैं। प्रदेश में 15.14 करोड़ से अधिक इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड लिंक किए गए हैं। हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन सिस्टम और लैब इंफॉर्मेशन सिस्टम का दायरा भी तेजी से बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सा अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि मेडिकल संस्थानों को रिसर्च आधारित स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जाए। बैठक में बताया गया कि ‘UP-IMRAS’ डिजिटल पहल, मल्टी डिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट, क्लिनिकल ट्रायल यूनिट तथा मेडटेक कार्यक्रमों पर कार्य किया जा रहा है। चिकित्सा अनुसंधान और मेडटेक क्षेत्र में लगभग 1500 करोड़ रुपये निवेश के लिए इंटेंट फाइल किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी परियोजनाएं तय समयसीमा में पूर्ण हों, ताकि आमजन को जल्द बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। बैठक में आगामी महीनों में प्रस्तावित महत्वपूर्ण लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यों की भी समीक्षा की गई। इनमें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज का बहुमंजिला गर्ल्स हॉस्टल, अयोध्या मेडिकल कॉलेज का 110 बेड ट्रॉमा सेंटर, सहारनपुर मेडिकल कॉलेज का बीएससी नर्सिंग कॉलेज तथा कानपुर मेडिकल कॉलेज में मानसिक रोग विभाग विस्तार एवं डी-एडिक्शन वार्ड ब्लॉक शामिल हैं। बैठक में बताया गया कि सार्वजनिक-निजी सहभागिता मॉडल पर मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ रही है। महाराजगंज, शामली और संभल में मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं, जबकि कई अन्य जनपदों में प्रक्रिया जारी है।

बैठक में बताया गया कि 108 एम्बुलेंस सेवा और एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस की प्रतिक्रिया अवधि में लगातार सुधार हुआ है। वर्तमान में 375 एएलएस एम्बुलेंस संचालित हैं और अब तक 9.38 लाख मरीजों को रेफर किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने एम्बुलेंस रिस्पॉन्स टाइम को और कम करने के निर्देश देते हुए कहा कि आपात स्थिति में हर मिनट महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने एम्बुलेंस संचालकों का भुगतान समय से सुनिश्चित करने को भी कहा।

मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीन माह से कम एक्सपायरी अवधि वाली दवाएं अस्पतालों में नहीं होनी चाहिए और उनकी जगह नई दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। बैठक में बताया गया कि प्रदेश के 75 जनपदों में डायलिसिस सेवा और 74 जनपदों में सीटी स्कैन सेवा उपलब्ध है। मार्च 2026 तक 35.69 लाख से अधिक डायलिसिस सत्र और 45.35 लाख से अधिक सीटी स्कैन किए जा चुके हैं। 227 सीएचसी पर टेली-रेडियोलॉजी सेवा संचालित है।

बैठक में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। बताया गया कि संस्थान में 376 से अधिक रोबोटिक सर्जरी तथा 250 से अधिक किडनी प्रत्यारोपण किए जा चुके हैं। यहां प्रदेश का पहला गामा नाइफ सेंटर भी स्थापित किया जा रहा है। यह भी बताया गया कि लोहिया संस्थान के नए परिसर में 1010 बेड क्षमता वाले अत्याधुनिक चिकित्सालय के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। वहीं एसजीपीजीआई में 500 बेड एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर परियोजना पर कार्य प्रगति पर है।

बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य कैंसर मिशन, यूपी ट्रॉमा एवं इमरजेंसी नेटवर्क (UPTEN), प्रोजेक्ट सुश्रुत तथा CARE-UP मिशन की कार्ययोजनाओं पर भी प्रस्तुतीकरण दिया गया। बताया गया कि UPTEN के तहत प्रदेश में आपातकालीन ट्रॉमा नेटवर्क विकसित किया जाएगा, जबकि CARE-UP मिशन के अंतर्गत मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में आईसीयू एवं एचडीयू सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन अभियान को जनआंदोलन बनाने पर जोर देते हुए स्कूलों, कॉलेजों और स्वयंसेवी संस्थाओं को इससे जोड़ने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तर प्रदेश को भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविदा एमबीबीएस चिकित्सकों का मानदेय बढ़ाया जाना चाहिए ताकि बेहतर चिकित्सक सरकारी सेवाओं से जुड़ें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक, जवाबदेही और संवेदनशीलता तीनों साथ दिखाई देनी चाहिए, तभी आम लोगों का भरोसा और मजबूत होगा।

➡️ लखनऊ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव हादसे का संज्ञान लिया राहत के निर्देश दिए ।
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस पर बड़ा हादसा, हादसे में 6 लोगों की हुई मौत, दिल्ली से बिहार जा रही बस पलटी, यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्री हुए गंभीर रूप से घायल, बस में सवार 30 से ज्यादा यात्री थे, चालक को नींद आने से हादसा हुआ, औरास थाना क्षेत्र का मामला ।


➡️लखनऊ, स्मार्ट टेक्नोलॉजी सिस्टम एक्टिव हुआ, मोबाइल पर इमरजेंसी अलर्ट पहुंचा, मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी की, यूपी के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की, 3 घंटों में तेज आंधी-तूफान की आशंका जताई, लखनऊ समेत 5 जिलों में मौसम बिगड़ सकता, बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर, और उन्नाव में अलर्ट, बिजली चमकने, बारिश की चेतावनी दी गई, कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है

➡️लखनऊ, महिगवां थाना क्षेत्र में लूटकांड में बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल पंप कर्मचारी से बदमाशों ने की थी लूट, महिगवां इंस्पेक्टर राम कुमार गुप्ता सस्पेंड हुए, समय पर उच्चाधिकारियों को नहीं दी थी सूचना, CP ने निलंबित किया, विभागीय जांच के आदेश, परसऊ गांव स्थित कमला फ्यूल पर हुई थी लूट

➡️लखनऊ, लखीमपुर के मितौली में आग लगने की घटना, सीएम ने आग की घटना का लिया संज्ञान, मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश, अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश, राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश, उचित मुआवजा देने का दिया निर्देश

➡️कानपुर, कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, आग की लपटें देख क्षेत्र में अफरा-तफरी, सूचना पर पहुंची पुलिस, दमकल विभाग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, किदवई नगर थाना क्षेत्र का मामला

➡️दिल्ली, ED ने AAP विधायक रमन अरोड़ा को समन भेजा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलावा, पंजाब विजिलेंस केस के आधार पर ED की कार्रवाई, पिछले साल मई में दर्ज हुआ था मामला, MLA पर 1.10 करोड़ की अवैध कमाई का आरोप, दुकानदारों से वसूली के भी लगे आरोप

➡️दिल्ली, NIA की जम्मू-कश्मीर में बड़ी कार्रवाई, श्रीनगर, शोपियन में 3 जगहों पर छापेमारी, प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी से जुड़ा मामला, आतंकी फंडिंग केस में NIA की तलाशी, कई आपत्तिजनक वित्तीय दस्तावेज बरामद, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी किए गए जब्त, संदिग्ध लेनदेन की जांच में जुटी NIA, छापेमारी के दौरान अहम सबूत मिलने का दावा, आतंक फंडिंग नेटवर्क पर NIA का शिकंजा

➡️दिल्ली, दिल्ली/NCR में CNG के दाम फिर बढ़े, CNG के दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़े, दिल्ली में CNG 83.09 रुपये प्रति किलो, 12 दिन में चौथी बार CNG के दाम बढ़े

➡️दिल्ली, सुभाष नगर में सिलेंडर विस्फोट, हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ, पुलिस कारणों की जांच कर रही है

➡️गोरखपुर, कार ने साइड नहीं दी तो लगा दी आग, बाइक सवार युवकों की खौफनाक करतूत, कार चालक की हत्या की नियत से पिटाई, फिर पेट्रोल डालकर कार आग के हवाले की, घायल व्यक्ति भर्ती, दोनों आरोपी गिरफ्तार, गली में साइड देने को लेकर हुआ था विवाद, गीडा क्षेत्र के नगवा गांव की वारदात

➡️नोएडा, परिवार पर जानलेवा हमले का मामला, मामले में आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, 25 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार, सेक्टर-14 गंदे नाले की पटरी पर मुठभेड़, घटना में संजू देवी की मौत हो गई थी, फेज-1 पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी

➡️ग्रेटर नोएडा, दादरी थाना पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिसकर्मी से लूट करने वाला गिरफ्तार, आरोपी रंजीत कुमार मुठभेड़ में गिरफ्तार, पेरीफेरल अंडरपास के पास हुई मुठभेड़, पुलिसकर्मी को कार में बैठाकर लूटा था, तमंचा, घटना में इस्तेमाल कार बरामद, दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

➡️सीतापुर, प्रोविजन स्टोर में अचानक लगी आग, दुकान से धुआं निकलते देख मचा हड़कंप, दुकान मालिक व पड़ोसियों ने बुझाई आग, आगजनी में 1 लाख से अधिक का नुकसान, दुकान में रखी फ्रिज से आग लगने की संभावना, शहर को नई बस्ती चौराहे का पूरा मामला

➡️आगरा, जानलेवा हमले के मामले में 14 आरोपी बरी, साक्ष्य के अभाव में अदालत ने सुनाया फैसला, एडीजे-25 मदन मोहन की अदालत ने किया दोषमुक्त, मुख्य आरोपी आलोक को पहले ही मिल चुकी है उम्रकैद, न्यू आगरा क्षेत्र में 2023 में हुई थी फायरिंग की घटना, रंगबाजी को लेकर युवक पर किया था जानलेवा हमला, कल्याणी हाइट्स के पास हुई थी वारदात, युवक को आरोपी अपनी गाड़ी में डालकर ले गए थे, मौके पर तमंचा लहराते हुए फरार हुए थे आरोपी, नगला हवेली निवासी नीरज ने दर्ज कराया था केस, ट्रांस यमुना के आलोक यादव समेत 15 पर थे आरोप, गवाहों ने अन्य आरोपियों के खिलाफ नहीं दी स्पष्ट गवाही, साक्ष्य के अभाव में 14 आरोपियों को कोर्ट से राहत

➡️बांदा, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बांदा दौरा, धार्मिक,जन जागरण कार्यक्रम में होंगे शामिल, शंकराचार्य शाम 5 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे

➡️लखीमपुर, आंधी के चलते हादसे में महिला घायल, दीवार गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल, मैगलगंज के खखरा लिधियायी में हुआ हादसा

➡️आगरा, RTE में प्रवेश न देने वाले स्कूलों पर सख्ती, मान्यता वापस लेने की प्रक्रिया होगी शुरू, डीएम मनीष बंसल ने BSA को लगाई फटकार, IGRS की समीक्षा बैठक में खुली लापरवाही, चयनित बच्चों को प्रवेश नहीं दे रहे निजी स्कूल, डीएम बोले- केवल नोटिस जारी करना पर्याप्त नहीं

➡️आगरा, यमुना एक्सप्रेस-वे पर कैश वैन हादसा मामला, तीन करोड़ कैश लेकर जा रही कैश वैन, एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई थी, हादसे में एक गनमैन की मौके पर हुई मौत, एक घायल की इलाज के दौरान हुई मौत, चालक समेत 3 कर्मचारी गंभीर घायल, हादसे के बाद दूसरी वैन से भेजा गया कैश, थाना खंदौली क्षेत्र का मामला

➡️आगरा, खनन डंपर से हादसा, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बाइक सवार को टक्कर मारने पर रोके 7 डंपर, कागारौल में करीब 3 घंटे तक चला भारी हंगामा, ग्रामीण बोले- अवैध खनन पर पुलिस की अनदेखी, पुलिस ने डंपर पकड़े, कागजात देख 4 को छोड़ा, आगरा कागारौल में लोगों ने किया हंगामा

➡️सहारनपुर, 44 डिग्री तापमान की भीषण गर्मी से तपे ट्रांसफॉर्मर, बिजली विभाग ने ट्रांसफॉर्मर के लिए लगाए कूलर, ठंडा रखने के लिए बिजलीघरों पर लगाए गए कूलर

➡️आगरा, SC में आज होगी चंबल में अवैध खनन पर सुनवाई, यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान से जुड़ा है मामला, राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर कोर्ट सख्त, घड़ियाल, डॉल्फिन, कछुए, मगरमच्छ के अस्तित्व पर खतरा, SC ने स्वतः संज्ञान लेकर शुरू की थी सुनवाई, सेंट्रल इम्पावर्ड कमेटी की रिपोर्ट पर होगी सुनवाई, कोर्ट आज जारी कर सकता है बड़ा आदेश, CEC ने 30 अप्रैल से 2 मई तक किया था निरीक्षण, धौलपुर और मुरैना में अवैध खनन के मिले थे सबूत, बिना नंबर वाले वाहनों की संलिप्तता भी आई सामने, सुप्रीम कोर्ट ने अफसरों को किया था तलब, इको-सेंसिटिव जोन के गांवों के पुनर्वास पर भी चर्चा, कोर्ट ने पकड़े वाहनों को सीज करने के दिए निर्देश, चंबल के वन्यजीवों को बचाने के लिए कोर्ट सख्त

➡️देहरादून, बीजेपी अध्यक्ष उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे, 28 से 30 मई तक उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे, 3 दिवसीय दौरे पर आएंगे नितिन नवीन, बीजेपी संगठन ने तैयारियां को तेज किया, बूथ स्तर से लेकर विधायकों तक बैठक होंगी, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर फोकस, संगठन मजबूती, बूथ सशक्तिकरण पर होगा मंथन, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दौरे को बताया महत्वपूर्ण

➡️आगरा, अछनेरा में गौकशी की आशंका को लेकर बवाल, खेत में मिला खून, नाले में बोरे में मिली खाल, घटना से ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में आक्रोश, मंदिर के पास किसान की गाय हुई थी लापता, बजरंग दल, गोरक्षक दल ने किया थाने का घेराव, गिरफ्तारी के लिए दिया 36 घंटे का अल्टीमेटम, पुलिस ने केस दर्ज किया, खून के नमूने भी लिए

➡️बागपत, सब्जी विक्रेता पर धारदार हथियार से हमला, 3 युवकों ने धारदार हथियारों से किया हमला, पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया, दोघट थाना क्षेत्र के पास की घटना

➡️गाजियाबाद, गाजियाबाद में बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, लोगों से मोबाइल-चेन लूटता था आरोपी, आरोपी इरशाद पुलिस एनकाउंटर में घायल, मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली, खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़कर करता था चोरी, मोबाइल फोन चोरी की कई वारदातों में शामिल, इंद्रापुरम इलाके में हुई पुलिस मुठभेड़

➡️बाराबंकी, भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, ट्रेलर और कार की हुई जोरदार टक्कर, हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल, सभी यात्री कैंची धाम जा रहे थे दर्शन को, बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ क्षेत्र का मामला

➡️गाजियाबाद, स्कूटी सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक मकान के बाहर 10 से 12 गोलियां चलाई, फायरिंग से घर के शटर पर भी लगी गोली, मौके से कारतूस के खोखे हुए बरामद, साहिबाबाद क्षेत्र के जवाहर नगर कॉलोनी की घटना

➡️मेरठ, तुर्कमेनिस्तान की बेटी मोहब्बत की मौत मामला, मोहब्बत की राख अब उसके घर जाएगी, मोहब्बत का DNA उसकी मां से मैच, 21 फरवरी को मेरठ में मिली थी अधजली लाश, होटल में पैसों के विवाद के बाद हुई थी हत्या, हत्या के बाद शव हाईवे किनारे फेंका गया था, पहचान मिटाने को टैटू पर डाला गया तेजाब, पुलिस ने होटल मालिक समेत 4 को भेजा जेल, दिल्ली से "बुकिंग" पर मेरठ आई थी मोहब्बत, लावारिश मानकर पुलिस ने कर दिया था अंतिम संस्कार, तुर्कमेनिस्तान से मां ने लगाई थी इंसाफ की गुहार, DNA रिपोर्ट से हुई पहचान की पुष्टि

➡️चित्रकूट, चित्रकूट में ढाबा संचालक की हत्या, सोते समय बाबूलाल पर चाकू से हमला, सीने में मिले गहरे चाकू के निशान, अज्ञात कारणों से हत्या की आशंका, दूसरे ढाबा संचालक पर लगाया आरोप, विवाद के बाद हत्या का आरोप, पहाड़ी थाना क्षेत्र का मामला

➡️ललितपुर, भीषण सड़क हादसे में 4 की मौत, कार और बाइक में हुई जोरदार टक्कर, 2 की मौत, 2 की इलाज के दौरान मौत, कार चालक, बाइक सवार 3 लोगों की मौत, बांसी चौकी क्षेत्र हाईवे की घटना

➡️औरैया, दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, मामूली कहासुनी पर युवक को पीटा, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने वीडियो का लिया संज्ञान जांच शुरू की, अजीतमल कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡️बागपत, हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, सड़क हादसे में युवक की मौके पर मौत, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, बागपत कोतवाली क्षेत्र का मामला।

1
12 views

Comment