logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरियाणा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: बिजली विभाग का जेई और ठेकेदार डेढ़ लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

सोनीपत। हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (JE) और एक ठेकेदार को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव भटगांव में “वरदान पॉल्ट्री फार्म” शुरू किया जा रहा था। फार्म पर निर्माण कार्य चल रहा था और संचालन के लिए नए बिजली कनेक्शन की जरूरत थी। इसी सिलसिले में शिकायतकर्ता ने बिजली विभाग से संपर्क किया था।

आरोप है कि भटगांव सब डिवीजन बिजली केंद्र में तैनात जेई सूरज ने नया बिजली कनेक्शन जारी करने और लाइन लगवाने के बदले रिश्वत की मांग की। बताया जा रहा है कि जेई ने सीधे पैसे लेने के बजाय गन्नौर निवासी ठेकेदार राहुल को बीच में लगाया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार ठेकेदार राहुल के माध्यम से डेढ़ लाख रुपए की मांग की गई। इसके बाद पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जांच शुरू की और योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया।

एसीबी की दो टीमों ने कार्रवाई करते हुए जेई सूरज और ठेकेदार राहुल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

0
111 views

Comment