logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंजाब से हेरोइन लाकर पंचकूला में बेचने आया तस्कर 50 ग्राम हेरोइन के साथ काबू, आरोपी 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

पंचकूला/ 25 मई:-पंचकूला पुलिस की डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हेरोइन सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सुखोमाजरी बाईपास के पास एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से करीब 50 ग्राम हेरोइन बरामद की। प्रारंभिक जांच और पूछताछ में आरोपी ने पंजाब से हेरोइन सप्लाई होने तथा पंचकूला में इसे बेचने के लिए लाए जाने का खुलासा किया है। मामले में अब पुलिस ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और खरीदारों तक पहुंचने के लिए गहन जांच में जुटी हुई है।

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार दिनांक 24 मई को डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने इंचार्ज इंस्पेक्टर निर्मल सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब के जिला मोगा निवासी हरजीत सिंह नामक व्यक्ति को सुखोमाजरी बाईपास रोड के पास काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से 50 ग्राम 44 मिलीग्राम हेरोइन पाई गई। इस मामले में पिंजौर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच शुरू की गई।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह: पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पिछले कुछ समय से हेरोइन की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर नशेड़ी किस्म के लोगों को बेचता था। उसने बताया कि उसने यह हेरोइन अपने साथी से खरीदी थी और पंचकूला में एक व्यक्ति को अधिक कीमत पर बेचने के लिए लेकर आया था।

आरोपी के खुलासे के बाद हमारी टीम ने मामले में सहआरोपी की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की निशानदेही पर छापेमारी कर सहआरोपी को गिरफ्तार किया जाना है। साथ ही पंचकूला क्षेत्र में हेरोइन खरीदने वाले अन्य लोगों की पहचान कर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए गहन पूछताछ और कार्रवाई जारी है।

पंचकूला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और जिले में ड्रग्स सप्लाई करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर नेटवर्क के अन्य कड़ियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

7
264 views

Comment