logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिना नंबर प्लेट वाहनों पर पंचकूला पुलिस का शिकंजा, एक हफ्ते में 1299 चालान

पंचकूला, 25 मई। बिना नंबर प्लेट और छेड़छाड़ की गई नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ पंचकूला पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए एक सप्ताह में 1299 चालान किए हैं। यह विशेष अभियान 18 मई से 24 मई 2026 तक चलाया गया, जिसमें ट्रैफिक पुलिस ने शहरभर में सघन चेकिंग और नाकाबंदी कर कार्रवाई की।

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशों पर चलाए गए इस अभियान के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों, हाईवे और एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह के अनुसार पुलिस टीमों ने कुल 4932 वाहनों की जांच की। कार्रवाई के दौरान 931 मैनुअल चालान किए गए, जबकि नियम उल्लंघन पर 86 वाहनों को इम्पाउंड किया गया। इसके अलावा 282 ऑनलाइन चालान भी किए गए। इस तरह कुल 1299 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई।

अभियान की खास बात यह रही कि डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह खुद फील्ड में उतरकर अभियान की मॉनिटरिंग करते रहे। उन्होंने देर रात तक विभिन्न नाकों और चेकिंग प्वाइंट्स का निरीक्षण किया तथा पुलिस कर्मचारियों को मुस्तैदी और सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

डीसीपी अमरिंदर सिंह ने कहा कि बिना नंबर प्लेट या फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहन कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए गंभीर चुनौती बनते हैं। कई बार अपराधी पहचान छुपाने के लिए ऐसे वाहनों का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए इनके खिलाफ लगातार कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस सड़क सुरक्षा और अपराध रोकथाम के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है तथा आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

पंचकूला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सभी वाहन चालक अपने वाहनों पर वैध और स्पष्ट नंबर प्लेट अवश्य लगाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

#PanchkulaPolice #TrafficPolice #AmarinderSingh #Panchkula #TrafficRules #VehicleChecking #RoadSafety #CrimeControl #Challan #samacharsansarnews24

2
151 views

Comment