हरदोई में सपा के खिलाफ रातों-रात लगे महिला विरोधी पोस्टर, सपाइयों में आक्रोश
हरदोई में देर रात शहर के नुमाइश चौराहे पर समाजवादी पार्टी के खिलाफ कथित महिला विरोधी पोस्टर लगाए गए। सुबह जब समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की नजर इन बड़े-बड़े होर्डिंग्स पर पड़ी तो उनमें भारी नाराजगी देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर लगे पोस्टरों को फाड़कर हटाया। इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी हरदोई*