मसौली स्थित रफ़ी अहमद किदवई मेमोरियल ट्रस्ट में नवनिर्मित हॉल का उद्घाटन
मसौली स्थित रफ़ी अहमद किदवई मेमोरियल ट्रस्ट में नवनिर्मित हॉल का उद्घाटन धानुका एग्रीटेक के पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र अग्रवाल ने किया। यह आधुनिक सभागार धानुका एग्रीटेक के आर्थिक सहयोग से निर्मित कराया गया है।
इस अवसर पर ऑल इंडिया माइनॉरिटीज फोरम फॉर डेमोक्रेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रफ़ी अहमद किदवई मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. अम्मार रिज़वी ने कहा कि मसौली में शीघ्र ही पॉलिटेक्निक संस्थान की स्थापना की जाएगी, जिससे क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी एवं रोजगारपरक शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री फ़रीद महफूज़ किदवई, फ़ैज़ किदवई, प्रो. माहरुख मिर्ज़ा, शुऐब किदवई, सबा ज़हीर, सुरेन्द्र पाण्डेय, आशाराम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अबू शहमा अंसारी
सचिव (प्रचार एवं प्रसार)
ऑल इंडिया माइनॉरिटीज फोरम फॉर डेमोक्रेसी
सआदतगंज, बाराबंकी (उ० प्र०)