logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में हैण्डपम्प संधारण एवं पेयजल संबंधी शिकायतों के लिए पेयजल कंट्रोल रूम स्थापित

टीकमगढ़। ग्रीष्मकाल के दौरान ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने तथा हैण्डपम्प संधारण एवं अन्य जल संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है।
कार्यालय कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड टीकमगढ़ में तथा जिले के समस्त नगरीय निकायों में पेयजल कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इन कंट्रोल रूमों के माध्यम से नागरिकों की पेयजल संबंधी शिकायतों को दर्ज कर उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। विभाग ने बताया कि ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के नागरिक पेयजल आपूर्ति, हैण्डपम्प खराबी अथवा अन्य किसी भी जल संबंधी समस्या के लिए निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य गर्मी के मौसम में आमजन को पेयजल संकट से राहत प्रदान करना तथा जल आपूर्ति व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं उत्तरदायी बनाना है।

1
0 views

Comment