logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखनऊ में आयोजित होगी टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता

लखनऊ : टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 28 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक अंडर-15 बालक, अंडर-19 बालक एवं सीनियर महिला राष्ट्रीय टेनिस क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में देश के लगभग 20 से 24 राज्यों की टीमें भाग लेंगी, जिसमें करीब 500 खिलाड़ी एवं अधिकारी शामिल होंगे। महासचिव आशीष कुमार सिंह ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र, मेडल एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

एसोसिएशन के एडमिन डायरेक्टर ज्योति प्रकाश ने बताया कि मैच एनआर स्टेडियम चारबाग, एनईआर स्टेडियम ऐशबाग एवं पंडित रास बिहारी डीएवी स्टेडियम में खेले जाएंगे। अध्यक्ष विजय रत्नाकर और कार्यकारी अध्यक्ष भुवन चंद्र दास ने प्रतियोगिता की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि जैसे उपाध्यक्ष डॉ. एम.डी. महबूब आलम, मामीदी श्रीधर, कोषाध्यक्ष दीवान सिंह चौहान, संयुक्त सचिव अनिल शर्मा, कृष्णलीला, विनय कुमार श्रीवास्तव, युग राजपूत, सुनील कुमार, इंद्रजीत, सुब्बू जी, मोo आजम, राबिया खातून, अनिल सहारे, मोo रफीक उपस्थित रहे। इच्छुक खिलाड़ी संस्था की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या दिए गए नंबरों 7651833800/8228857189 पर संपर्क कर सकते हैं।

6
52 views

Comment