logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाराबंकी: कैंची धाम जा रही तेज रफ्तार इनोवा चलते ट्रेलर में पीछे से जा घुसी, भीषण हादसे में 4 की मौत

Ashutosh Verma (Digital Reporter)
UpNotifications

बाराबंकी: हैदरगढ़ के लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर मंगलवार तड़के एक इनोवा कार का भीषण सड़क हादसा हुआ। कैंची धाम दर्शन के लिए जा रही इस कार में ड्राइवर को झपकी आने के कारण कार सीधे चलते ट्रेलर में पीछे से जा घुसी।

इस दुर्घटना में चंदौली, गाजीपुर, बलिया और सुल्तानपुर के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा मिर्जापुर और बलिया के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल रेफर किया गया है।

0
89 views

Comment