आमस थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित...
आमस से दीपक की रिपोर्ट :-
गया जिले के आमस थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने की। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं विभिन्न समुदायों के लोग मौजूद रहे।
थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने कहा कि बकरीद पर्व आपसी भाईचारे और शांति का प्रतीक है। सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
वहीं प्रमुख लड़न खान ने कहा कि आमस क्षेत्र हमेशा से आपसी प्रेम और सौहार्द के लिए जाना जाता रहा है। सभी समुदाय के लोग मिल-जुलकर पर्व मनाएं और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
राजद नेता वसीम अकरम ने कहा कि त्योहार समाज में भाईचारा बढ़ाने का काम करता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक खबर को साझा न करें और क्षेत्र की शांति बनाए रखें।
भाजपा नेत्री माधुरी जसवाल ने कहा कि बकरीद का पर्व प्रेम, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है। सभी लोग मिलकर इस पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
बैठक में मौजूद लोगों ने एक स्वर में क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
मौके पर कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।