logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मनसा देवी मार्किट में सफाई व्यवस्था बदहाल, दुकानदार खुद उठा रहे कूड़ा : बीएस गौड़

पंचकूला। मनसा देवी के समाजसेवी बी.एस. गौड़ ने मनसा देवी मार्किट में बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि मार्किट में सफाई कर्मचारियों के नियमित रूप से न आने के कारण कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे दुकानदारों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बीएस गौड़ ने कहा कि मजबूरी में दुकानदारों को स्वयं ही कूड़ा साफ करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब एक महीने से सफाई कर्मचारी मार्किट से गायब हैं और अपनी मनमर्जी से ड्यूटी कर रहे हैं। मार्किट में झाड़ू तक नहीं लगाई जा रही, जिससे गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है।

उन्होंने कहा कि माता मनसा देवी मंदिर देश का प्रसिद्ध सिद्धपीठ है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे धार्मिक स्थल के आसपास सफाई व्यवस्था का यह हाल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि यदि प्रमुख धार्मिक स्थल की यह स्थिति है तो शहर के अन्य इलाकों की हालत का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है।

बीएस गौड़ ने प्रशासन, विशेषकर उपायुक्त सतपाल शर्मा से अपील करते हुए कहा कि मनसा देवी मार्किट की सफाई व्यवस्था और अन्य समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए तथा संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि मार्किट को गंदगी और अव्यवस्थाओं से मुक्त कराया जा सके।

#समाचारसंसारन्यूज24 #MansaDevi #Panchkula #BSGaur #CleanlinessIssue #MansaDeviTemple #SatpalSharma #PanchkulaNews #हर_खबर_पर_पैनी_नजर

10
706 views

Comment