logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज अपने गृह ग्राम श्रीकोट पहुंचकर अखंड कीर्तन भजन में हुए शामिल।



बलरामपुर जिला संवाददाता सुहैल आलम भोलू

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज अपने गृह ग्राम श्रीकोट पहुंच कर दिनांक 17/5/26 से 15/6/26 जून तक एक माह तक पूरे सरगुजा संभाग , जशपुर एवं झारखंड राज्य से आए हुए प्रत्येक ग्राम से भक्त जनो के द्वारा प्रतिदिन 24 घंटे का अखंड कीर्तन करते हुए हरे रामेश्वर स्वामी , जय मां पूर्णिमा के नाम का जप करते हुए अखंड कीर्तन एवं भजन का सांस्कृतिक कार्यक्रम मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है , साथ ही दूर दूर से भक्त गण परम पूज्य गहीरा गुरु महाराज, मां पूर्णिमा के तपों भूमि श्रीकोट आश्रम में आकर रात्रि विश्राम करते हुए अखंड कीर्तन भजन कर रहे है , जिससे श्रीकोट आश्रम में सभी जगह भक्ति का माहौल श्रीकोट आश्रम में दिखने को मिल रहा है , सभी क्षेत्र के भक्त गण यहां उपस्थित होकर कीर्तन भजन करते हुए पुण्य का भागी बन रहे है ,

इस आश्रम के आस पास चारों तरफ भक्ति भावना देखने को मिल रही है ,वही इस अखंड कीर्तन भजन में दूर दराज से आए हुए भक्त गण के साथ साथ सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज भी कीर्तन भजन करते हुए भक्ति भावना में मग्न दिखे , निश्चित ही इस भक्ति भावना से सभी जगह अमन चैन देखने को मिला, जहां सभी जगह के भक्त गण भक्ति करते हुए नजर आए ।

14
700 views

Comment