मोरनी के मांधना में बूस्टर पर चोरी: चैंबर का ताला तोड़ केबल वायर ले गए चोर, पानी सप्लाई प्रभावित होने की आशंका
मोरनी खंड के गांव मांधना स्थित कांशवाला बूस्टर पर देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने बूस्टर के चैंबर का ताला तोड़कर अंदर रखी केबल वायर और अन्य सामान चोरी कर लिया।
संबंधित विभाग की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया कि घटना 25 मई 2026 की रात की है। सुबह करीब 5:15 बजे कर्मचारी जब मौके पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। इसके बाद मामले की सूचना अधिकारियों और प्रशासन को दी गई।
केबल वायर चोरी होने से क्षेत्र की पानी सप्लाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है और चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
#मांधना #मोरनी #चोरी #पंचकूला #कांशवाला_बूस्टर #समाचार_संसार_न्यूज24