भीरागांव को मिला पानी टैंकर, विधायक सावित्री मंडावी ने पूरी की मांग
भानुप्रतापपुर: क्षेत्र के ग्राम पंचायत भीरागांव में पेयजल समस्या के समाधान के लिए विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने ग्राम पंचायत को एक पानी टैंकर प्रदान किया। ग्रामीण लंबे समय से पानी टैंकर की मांग कर रहे थे, और उनकी आवश्यकता को देखते हुए विधायक ने तत्परता से यह महत्वपूर्ण सौगात दी।
पानी टैंकर मिलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामवासियों ने विधायक सावित्री मनोज मंडावी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब गांव में पेयजल की समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी। यह टैंकर छठी, मरनी, बिहाव, देवजात्रा तथा अन्य धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहायक होगा।
टैंकर का लोकार्पण जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनाराम तेता ने किया। इस अवसर पर सरपंच बेबी गावड़े, जनपद सदस्य भुनेश्वर कोरेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मिंदी सोनवानी, उपसरपंच धर्मेंद्र रावटे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव रवि साहू, वार्ड पंच हरि गावड़े, पूर्व उपसरपंच रोहित धाकड़े सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।