दिल्ली: ओखला थाना पुलिस ने फ्लैग मार्च कर नशा विरोधी जागरूकता बढ़ाई
दिल्ली: तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ओखला थाना की पुलिस बल ने फ्लैग मार्च कर जनता को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस दौरान ओखला थाना एसएचओ समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात थे, जो इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे थे।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आम जनता से नशा विरोधी प्रयासों में सहयोग करने की अपील की और इस समस्या को जल्द से जल्द खत्म करने का संकल्प जताया। मनीष कुमार कर्ण ने दिल्ली से इस घटना की खास रिपोर्ट भेजी।