logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डीपीएस रानीपुर, हरिद्वार में सीबीएसई कार्यशाला का सफल आयोजन

हरिद्वार से रोहित वर्मा की रिपोर्ट -
सीबीएसई उत्कृष्टता केंद्र (CoE), देहरादून द्वारा शिक्षकों के व्यावसायिक विकास एवं विद्यार्थियों के समग्र कल्याण को ध्यान में रखते हुए “विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा” विषय पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल ,रानीपुर में सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यशाला में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड एवं गुजरात आदि राज्यों से आए 80 शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

मुख्य अतिथि डॉ. जितेंद्र नागपाल एवं विशिष्ट अतिथि श्री मनीष कुमार त्यागी डॉ. गीता मेहरोत्रा प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा, रिसोर्स पर्सन डॉ. नम्रता शर्मा एवं डॉ. नूतन बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलन द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विद्यालय के छात्र-समूह स्वागत गान ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला की विस्तृत जानकारी दी, उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के समग्र विकास में मानसिक स्वास्थ्य के महत्त्व पर विचार प्रकट करते हुए विद्यालयों में सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. जितेंद्र नागपाल ने विद्यार्थियों में बढ़ते मानसिक तनाव, परीक्षा संबंधी दबाव एवं व्यवहारिक चुनौतियों पर अपने महत्वपूर्ण अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि देश में विद्यार्थियों का पहला काउंसलर उनके विद्यालय के शिक्षक होते हैं।वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. गीता मेहरोत्रा ने शिक्षकों की भूमिका को विद्यार्थियों के मानसिक एवं भावनात्मक विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

विशिष्ट अतिथि श्री मनीष कुमार त्यागी, असिस्टेंट प्रोफेसर, जॉइंट डायरेक्टर एवं हेड, सीबीएसई सीओई देहरादून ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों के लिए विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को समझना एवं उनकी भावनात्मक आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील होना अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने कहा कि हमको जीरो सुसाइड कंट्री बनना है ,तभी हम एक विकसित देश बन पाएगे

कार्यशाला के दौरान रिसोर्स पर्सन डॉ. नम्रता शर्मा एवं डॉ. नूतन बिष्ट द्वारा मानसिक स्वास्थ्य विषय पर विस्तृत सत्र लिए गए। इन सत्रों में विद्यालयों में बच्चों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन एवं सकारात्मक शिक्षण वातावरण जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यशाला ने सभी प्रतिभागियों को विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनने की प्रेरणा प्रदान की। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

5
308 views

Comment