logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कानपुर में SSC GD परीक्षा निरस्त, अभ्यर्थियों ने हाईवे जाम किया

कानपुर : महाराजपुर में SSC GD परीक्षा निरस्त होने पर अभ्यर्थियों में गुस्सा भड़क उठा। परीक्षा केंद्र पर 399 की क्षमता के बावजूद 819 छात्रों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए, जिससे क्षमता से दोगुने अभ्यर्थी पहुंचे और परीक्षा रद्द करनी पड़ी।

नाराज छात्रों ने कानपुर-प्रयागराज हाईवे को करीब पांच घंटे तक जाम रखा। इस दौरान हंगामा और तोड़फोड़ की घटनाएँ भी हुईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण गर्मी के बीच हजारों वाहन फंसे और लोग परेशान हुए।

0
250 views

Comment