logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में मनाया गया 12वाँ जश्न-ए-रूह-ए-पाक विश्व शांति, मसीही एकता और सामाजिक सौहार्द के लिए की गई विशेष प्रार्थना

आगरा। शहर के सिविल लाइंस स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च (सीएमसी) में रविवार, 24 मई 2026 को पवित्र आत्मा के पर्व जश्न-ए-रूह-ए-पाक का 12वाँ भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मसीही समाज सहित विभिन्न प्रबुद्ध जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज में शांति व भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में आगरा सीएमसी के डी.एस. रेव. पंकज इंदरजीत सिंह ने उपस्थित सभी विश्वासियों को पर्व की बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पवित्र आत्मा ही विश्व शांति, एकता और आपसी सौहार्द का सच्चा जनक है। उन्होंने सभी को समाज में आपसी सौहार्द और प्रेम बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। गायन मंडलियों ने बांधा समां, बिशप ने दिया संदेश कार्यक्रम के संयोजक प्रो. राजू थॉमस ने समारोह में पधारे विभिन्न चर्चों के पादरियों एवं सभी गणमान्य अतिथियों का माल्यार्पण कर भावभीना स्वागत किया। इसके बाद मेथोडिस्ट चर्च एवं टुंडला चर्च की संयुक्त गायन मंडली ने बेहद सुरीले और भक्तिमय गीतों से आराधना की अगुवाई की। समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जीसस मिशन आगरा के बिशप रेव. बाला सुंदरम ने पवित्र आत्मा के मानव जीवन में महत्व और उसके अलौकिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान देश और दुनिया में विश्व शांति, मसीही एकता तथा सर्वधर्म सहिष्णुता की भावना को सुदृढ़ करने के लिए विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। अंत में रेव. फादर कुन्नथ वर्गीज द्वारा सभी अतिथियों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य रूप से रेव. पीटर पॉल, रेव. जे. एंड्रयू, रेव. विनय प्रकाश, रेव. रविंद्र लाल, रेव. सैमुअल बी. लाल, श्रीमती निशा डेविड, प्रो. मंजुला आर. थॉमस और श्री जैकब लाल सहित बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोग उपस्थित रहे।

17
1484 views

Comment