आधुनिक शिक्षा एवं नई सुविधाओं से सुसज्जित प्रोस्पेक्टस 2026-27 का हुआ विमोचन
प्रिंसिपल डॉ. राजीव खोसला के नेतृत्व में राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ा ने जारी किया नया शैक्षणिक प्रोस्पेक्टस
तलवाड़ा-होशियारपुर, 25 मई ( अर्श ) : एम.आर.पी.डी राजकीय महाविद्यालय, तलवाड़ा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपना नया प्रोस्पेक्टस विधिवत जारी कर दिया है। महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. राजेश खोसला के नेतृत्व में आयोजित इस अवसर पर कॉलेज के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक, स्टाफ सदस्य तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
प्रोस्पेक्टस रिलीज समारोह के दौरान प्रिंसिपल डॉ. राजीव खोसला ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि नए प्रोस्पेक्टस में महाविद्यालय में संचालित विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्तियों, खेल गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, एन.एस.एस, एन.सी.सी, प्लेसमेंट गतिविधियों तथा अन्य सह-पाठयक्रम गतिविधियों संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई है।
उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे प्रोस्पेक्टस का गहन अध्ययन कर अपनी रुचि और भविष्य की संभावनाओं के अनुसार पाठ्यक्रम का चयन करें। उन्होंने यह भी कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उन्हें नैतिक मूल्यों, अनुशासन तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक बनाना है। इस समय पर उन्होंने प्रोस्पेक्टस को विधिवत ढंग से तैयार करने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रो. दलविंदर पाल सिंह की सराहना की ।
कॉलेज प्रशासन ने बताया कि महाविद्यालय में आधुनिक पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशालाएं, खेल सुविधाएं तथा अनुभवी प्राध्यापकों की उपलब्धता विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है तथा विद्यार्थियों की सुविधा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रोस्पेक्टस में शामिल किए गए हैं।
इस अवसर पर प्राध्यापकों एवं स्टाफ सदस्यों ने नए प्रोस्पेक्टस के सफल प्रकाशन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आशा जताई कि यह विद्यार्थियों के लिए उपयोगी मार्गदर्शिका सिद्ध होगा तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक पहचान को और अधिक मजबूत करेगा।
इस समय पर कॉलेज रजिस्ट्रार प्रो. अजय कुमार अर्श, प्रो. दलविंदर पाल सिंह, प्रो. सीमा जस्सल, प्रो. दर्पण चौधरी, प्रो. प्रीति चौधरी, डॉ. मोनिशा शर्मा, डॉ. रूपाली वर्मा, डॉ. नीतिका देवी, डॉ. रणजीत सिंह, प्रो. जितेंद्र कुमार, डॉ. राजेश कुमार, प्रो. योगेश कुमार, दफ़्तरी स्टाफ में से में से शबनम कुमार इत्यादि उपस्थित थे ... अजय कुमार अर्श
प्रोस्पेक्टस जारी करते हुए प्रिंसिपल डॉ. राजीव खोसला, कॉलेज रजिस्ट्रार प्रो. अजय कुमार अर्श एवं स्टाफ सदस्य