logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Singing and singing with enjoyment


😊लोगों ने उठाया गीत-संगीत का लुत्फ...😊
😊मधुपुर आइडल का ग्रैंड फिनाले का शानदार आगाज😊
😊श्रेया पांडे सीनियर और गायत्री कुमारी जूनियर ग्रुप की विजेता बनी😊

👍मधुपुर/संवाददाता ।👍

🙂स्थानीय अग्रसेन भवन में आयोजित 'मधुपुर आइडल 2026' ग्रैंड फिनाले का आयोजन हुआ। आयोजन का भव्य उद्घाटन मंत्री प्रतिनिधि शब्बीर हसन अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद तथा नगर परिषद अध्यक्ष दरक्शा परवीन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।🤣

🤣मधुपुर म्यूजिक लवर्स ग्रुप द्वारा आयोजित मधुपुर आइडल 2026 सीजन-1 की सीनियर वर्ग में श्रेया पांडे विजेता रही। वहीं जूनियर ग्रुप में गायत्री कुमारी ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग में दूसरे स्थान पर प्रिया दास एवं तीसरे स्थान पर शाकिब खान रहे। जूनियर वर्ग में दूसरे स्थान पर अंकित झा एवं तीसरे स्थान पर अनुष्का सिंह रही। 😃

😃मौके पर मंत्री प्रतिनिधि शब्बीर हसन अंसारी ने कहा कि
इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रमों के आयोजन से क्षेत्र के युवाओं एवं उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतर मंच मिलता है।😃

😜 विशेष रूप से गायन कला से जुड़े प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने, अपनी पहचान बनाने तथा समाज में सकारात्मक संदेश देने का अवसर प्राप्त होता है उन्होंने कहा कि मधुपुर की धरती प्रतिभाओं से भरी हुई है और आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच एवं प्रोत्साहन देने की ।😜

😃 मधुपुर आईडल 2026 जैसे आयोजन युवाओं आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में कुल्टी से आए बाबू प्रीतम, जसीडीह के चंद्रशेखर मिश्रा एवं मधुपुर के चंदन गुप्ता रहे।😃

😜 कार्यक्रम को सीनियर एवं जूनियर वर्ग में बांटा गया था। जूनियर वर्ग में रौनक लच्छीरामका, वैष्णवी कुमारी, मो. फैजल, गायत्री कुमारी, अनुष्का सिंह एवं अंकित कुमार झा
ने भाग लिया। 😜

😜वहीं सीनियर ग्रुप में प्रिया दास, संजय पंडित, अहमद रजा, जयप्रकाश रवानी, कौशल किशोर, बंटी शर्मा, मनोज डालमिया, मो. फुरकान प्रेम रंजन, शाकिब खान, शेख लोटस खान, श्रेया पांडे, राजेश प्रसाद, संजय सिंह, राज रोशन, पूजा रावत, निलेश साहिल एवं कृष्णा तिवारी ने भाग लिया। 😜

❤️कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल राव, संजय सिंह, पंकज पीयूष, नसीम हुसैन, संतोष कुमार, फैयाज अहमद, मनोज डालमिया, चंदन गुप्ता, दिवाकर गुप्ता, किशोर झा, संजय पंडित, मो. साजिद, बबलू दास, चंद्रशेखर मिश्रा, मो. तारीक, बबलू कुमार, दिनेश कुमार साव, विश्वनाथ कुमार, संजय कुमार झा, अशोक सिंह एवं अजय ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा।❤️

4
173 views

Comment