logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जालौर: पेट्रोल की कमी से आम जनता परेशान

जालौर जिले में पेट्रोल की कमी के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोटर साइकल और 4 व्हीलर कार चालक बीस बीस किलोमीटर तक पेट्रोल के लिए भटक रहे हैं, लेकिन बीच रास्ते में तेल खत्म हो जाने पर कोई सुविधा नहीं मिल रही है। पेट्रोल पंपों ने बोतल और डब्बों में तेल भरवाने पर रोक लगा दी है, जिससे जनता की स्थिति और भी खराब हो गई है।

कार और बाइक चालकों को कड़ी धूप में भारी वाहन खींचकर पेट्रोल पंप तक पहुंचना पड़ रहा है। जनता ने सरकार से निवेदन किया है कि बाइक चालकों को उचित मात्रा में पेट्रोल दिया जाए ताकि वे आसानी से पेट्रोल पंप तक पहुंच सकें और उनकी परेशानियों में कमी आए।

10
1198 views

Comment