जोधपुर: ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा से शिक्षण संस्थान होंगे नशा मुक्त
जोधपुर सहित संपूर्ण राजस्थान में शिक्षण संस्थानों को नशा मुक्त बनाने के लिए ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के पांच सौ मीटर के दायरे में नशीले व मादक पदार्थों के भंडारण एवं बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स इस अभियान का नेतृत्व कर रही है। इसके अलावा छात्र-छात्राओं में नशा प्रवृत्ति से दूर रहने के लिए वार्ता, निबंध लेखन और परिचर्चा जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। यह पहल नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से की गई है।