logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

"धन्यवाद किया विधायक नें , कार्यकर्ताओं का"!

कपुरी :- साढौरा विधानसभा क्षेत्र के थाना छप्पर स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग देने वाले सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं, साथियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं क्षेत्रवासियों का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद एवं आभार।
आप सभी के सहयोग, उत्साह और जनहित के प्रति समर्पण ने इस जनसुनवाई को केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ को मजबूती देने वाला एक सार्थक प्रयास बना दिया। क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहना ही हमारा उद्देश्य है।
*साढौरा विधायक मैडम रेनू बाला एवं समाजसेवी इंजीनियर ऋषिपाल चौधरी की ओर से सभी साथियों को विशेष धन्यवाद, आपका यह विश्वास और समर्थन हमें निरंतर जनता की सेवा करने की प्रेरणा देता है। हम सदैव क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और आमजन की आवाज़ को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। “जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और जनसेवा ही हमारा संकल्प।”

0
802 views

Comment