logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरियाणा के गांवों में बनेंगी 18 फुट चौड़ी सड़कें, टूटी सड़कों की समस्या होगी खत्म

हरियाणा सरकार गांवों की टूटी और अधूरी सड़कों की समस्या को खत्म करने की तैयारी में है। सरकार ग्रामीण सड़कों को लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधीन लाने पर गंभीर मंथन कर रही है। अभी कई गांवों में सड़क निर्माण की जिम्मेदारी अलग-अलग विभागों में बंटी होने के कारण काम अधूरा रह जाता है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। प्रस्ताव लागू होने पर गांवों की पांच कर्म तक की सड़कें PWD के अधीन आ सकती हैं। इसके बाद गांवों में कम से कम 18 फुट चौड़ी सड़कें बनाई जाएंगी।
सरकार का मानना है कि इससे सड़क निर्माण, मरम्मत और रखरखाव का काम तेज और बेहतर तरीके से होगा। ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, किसानों को मंडियों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और परिवहन लागत भी कम होगी।

7
625 views

Comment