जयंत चौधरी से भूरा मलिक की मुलाकात, रालोद संगठन को मिला नया संदेश
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव एवं वार्ड 56 के पार्षद पति भूरा मलिक ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एवं रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं से संवाद और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।
भूरा मलिक की सक्रिय कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण को क्षेत्र में लगातार सराहा जा रहा है। राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को रालोद के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।