रीवा: करारी गांव की सड़क समस्या पर जनता ने जताई नाराजगी
रीवा: जनपद पंचायत गंगेव के करारी गांव में सड़क की खराब स्थिति को लेकर जनता ने जिला अधिकारी महोदय के समक्ष अपनी शिकायत प्रस्तुत की है। उन्होंने बताया कि इस सड़क की वजह से बच्चों के भविष्य पर भी असर पड़ रहा है। कई बार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की गई और प्रतिभा पाल जी के कार्यकाल में आवेदन भी दिया गया, लेकिन जनसुनवाई का कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला।
जनता ने यह भी बताया कि जो सड़क बनाई गई है वह अधूरी और गुणवत्ता में घटिया है, जिससे उसका कोई उपयोग नहीं हो पा रहा। ठेकेदार की मनमानी के कारण सड़क का डायवर्सन चेंज कर दिया गया है, जिससे जनता को असुविधा हो रही है। वे मांग कर रहे हैं कि करारी गांव को उचित सड़क सुविधा प्रदान की जाए और इस संबंध में गांव में चौपाल लगाकर समस्या का समाधान किया जाए।