logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भोजशाला में बनेगा सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान

मुख्यमंत्री ने भोजशाला मुक्ति आंदोलन में बलिदान देने वाले स्व. बनसिंह, स्व. अंतरसिंह और स्व. लक्ष्मण सिंह के स्वजन को राज्य सरकार की ओर से पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। कार्यक्रम में तीनों बलिदानियों के स्वजन का सम्मान भी किया गया।

मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि मां वाग्देवी की प्रतिमा को लंदन संग्रहालय से वापस लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिशा में पहल की जाएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहले भी कई भारतीय धरोहरें वापस लाई गई हैं।

0
99 views

Comment