चुआँ विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक की बैठक
सिंदरी/माँगोबंदर/खैरा: सोमवार को बिहार के जमुई जिला अंतर्गत खैरा प्रखंड के +2 उच्च विद्यालय,चुआँ विद्यालय में शिक्षकों एवं अभिभावकों की एक संयुक्त बैठक हुई।
बैठक में विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था, बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति तथा विद्यालय में बढ़ रही असामाजिक गतिविधियों पर गंभीर चर्चा हुई।
शिक्षकों ने बताया कि आए दिन असामाजिक तत्वों द्वारा विद्यालय का दरवाजा और खिड़की तोड़ दिया जाता है, विद्यालय परिसर में शराब पीकर बोतल फोड़ी जाती है, गंदगी फैलाई जाती है तथा शौचालय कर परिसर को नुकसान पहुंचाया जाता है।
विद्यालय की ओर से पूर्व में भी है इसको लेकर खैरा थाना में आवेदन दिया गया था।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से बताया गया कि लगभग 75 प्रतिशत बच्चों का नामांकन हो चुका है, लेकिन कई बच्चे नियमित रूप से विद्यालय नहीं आ रहे हैं। इस पर अभिभावकों से अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने की अपील की गई।
अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने का सुझाव दिया, जिस पर शिक्षकों ने सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।
मौके पर प्रधानाध्यापिका गुरुपयारी, गोपाल पांडे, शिव कुमार, संजय कुमार शर्मा, नीतू कुमारी, मौसम कुमारी, सीमा कुमारी, संजना कुमारी, झंडू कुमार झा, ओमकार, पवन कुमार साह, विष्णु देव, पहलाद तांती, रह कुमार, संदीप कुमार मिश्रा, शशि भूषण तिवारी, सौरव कुमार, देवा सीस महतो, नीतीश कुमार, विश्वकर्मा प्रजापति, अभिनव यादव, विनय कुमार एवं राम नंदन पासवान उपस्थित रहे।
बैठक के उपरांत जमुई जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी दया शंकर +2 उच्च विद्यालय, चुआँ
एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चुआ के निरीक्षण हेतु पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की खराब एवं अधूरी व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया ताकि सभी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।
इस अवसर पर चुआँ पंचायत के ग्रामीण एवं अभिभावक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिनमें सरपंच प्रतिनिधि शंभु शरण सिंह, पूर्व सरपंच बासु देव मिश्रा, बालकृष्ण मिश्रा, मांगोबंदर मंडल अध्यक्ष सह विसुत्री सदस्य मुकेश कुमार सिंह, सुरेश रावत, भवानी रावत, निरंजन मंडल, लखन रावत, विनोद रावत, धर्मेंद्र रावत, सौदागर तांती, +2 स्कूल के पूर्व लिपिक भुनेश्वर यादव, अशोक यादव, जय नारायण सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।