*ब्रेकिंग न्यूज़*
*इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम*
नई दिल्ली-आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। इस महीने चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं।
दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हो गया है।
नई दरें आज से लागू हो गई हैं।
तेल कंपनियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल इसकी बड़ी वजह है। ईरान में जारी जंग के कारण क्रूड सप्लाई पर असर पड़ा है, जिससे दाम बढ़े हैं।
लगातार बढ़ रही कीमतों से ट्रांसपोर्ट से लेकर रोजमर्रा की चीजें महंगी होने की आशंका है।