रीवा: करारी फूल गांव में अधूरी और बेकार सड़क से बच्चों का भविष्य प्रभावित
रीवा जिले के गंगेव जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटना के करारी फूल गांव में सड़क की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद आम जनता इसका उपयोग नहीं कर पा रही है। ठेकेदार की मनमानी और कुछ लोगों के बहकावे में आकर सड़क का कार्य अधूरा रह गया है, जिससे सड़क की गुणवत्ता खराब है और यह जनता के लिए उपयोगी नहीं है।
बरसात के मौसम में स्कूल आने-जाने के रास्ते बंद हो जाते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने कलेक्टर महोदय से करारी गांव को सड़क से जोड़ने का निवेदन किया है ताकि गांव के बच्चों और जनता को बेहतर सुविधा मिल सके। जनता इस सुधार के लिए आभारी रहेगी।