जमालपुर में शिवम दिक्षित ने दो लोगों की जान बचाई
जमालपुर: एक व्यक्ति शिवम दिक्षित ने जमालपुर रास्ते पर हुई दुर्घटना में बिना जाति भेद के दो लोगों की जान बहादुरी से बचाई। शिवम दिक्षित, जिनके पिता का नाम श्री राजेश प्रसाद दीक्षित है और जो अगरसंड ग्राम सभा के निवासी हैं, ने तुरंत स्थिति को समझते हुए घायल एक महिला और एक पुरुष को जमालपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
उन्होंने वहां से ट्रांसफर लेटर बनवाकर दोनों मरीजों को दूसरी जगह के अस्पताल में रेफर किया जहाँ उनका उचित इलाज किया गया। शिवम दिक्षित ने दोनों मरीजों के पैर का सफलतापूर्वक इलाज करवाया और उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।