बेंगलुरु में पीएम मोदी के काफिले के रूट पर जिलेटिन स्टिक मिली, 6 पुलिसवाले सस्पेंड
बेंगलुरु : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान उनके काफिले के रूट पर सुरक्षा में चूक सामने आई जब कुप्पारेड्डी केरे इलाके में सड़क किनारे एक संदिग्ध बॉक्स मिला। यह बॉक्स आर्ट ऑफ लिविंग केंद्र से लगभग 2 से 3 किलोमीटर दूर था। एक कांस्टेबल ने प्रधानमंत्री के काफिले के गुजरने से लगभग डेढ़ घंटे पहले इस संदिग्ध डिब्बे को देखा था।
घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं और मामले की गंभीरता को देखते हुए छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। जांच जारी है ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक के कारणों का पता लगाया जा सके।