logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजस्थान में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान शुरू

राजस्थान: राजस्थान सरकार ने 25 मई से 5 जून तक जल संरक्षण एवं जल चेतना के लिए वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान शुरू किया। अभियान के पहले दिन ब्लॉक बालेसर (जोधपुर) के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में प्रभात फेरी और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और जल संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए जल के संरक्षण के हर उपाय को अपनाने की शपथ ली।

इस अभियान के तहत पांच जून तक रोजाना विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से जल संरक्षण की चेतना को जागृत किया जाएगा। राजस्थान सरकार का उद्देश्य इस अभियान के जरिए जल संरक्षण की महत्ता को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है।

5
59 views

Comment