एटा: कोतवाली देहात में रोडवेज बस और सेकंड मोबाइल की टक्कर से दो घायल
एटा: कोतवाली देहात के NH 34 विरामपुर के पास एक हादसा हुआ जिसमें रोडवेज बस ने कोतवाली देहात की सेकंड मोबाइल को टक्कर मार दी। यह घटना सेकंड मोबाइल की गस्त के दौरान हुई। टक्कर लगने से सेकंड मोबाइल हाईवे की साइड पर पलट गया।
इस हादसे में सेकंड मोबाइल का चालक और एक अन्य सिपाही घायल हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली देहात के लिप्टन चौकी इंचार्ज गगनदीप मौके पर पहुंचे। थाना कोतवाली देहात के प्रभारी धर्मेंद्र पवार ने घायल सिपाही विवेक और विनय को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।