ट्रेलर की चपेट में आने से तीन भाईयों की मौत
थाना नोनहरा : ग्राम सभा रंजीतपुर के निवासी नीतीश कुमार, नीरज और समित इंग्लिशपुर थाना नोनहरा क्षेत्र में बारात से वापस लौटते समय एक तेज गति से आते ट्रेलर की चपेट में आ गए।
नीतीश कुमार उम्र लगभग 20 वर्ष, नीरज लगभग 22 वर्ष और समित लगभग 24 वर्ष की उम्र वाले तीनों भाई इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। यह घटना पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।