logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जालोर से जयपुर-दिल्ली के लिए दिल्ली-भुज एक्सप्रेस सेवा शुरू

जालोर : जालोर, भीनमाल, सांचौर क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए दिल्ली और जयपुर में अध्ययन हेतु बेहतर परिवहन सेवा दिल्ली-भुज एक्सप्रेस (वाया रानीवाङा, जालोर, जयपुर) 19403, 19404 शुरू की गई है। यह ट्रेन भुज से प्रतिदिन सुबह 11:15 बजे रवाना होती है, रानीवाङा शाम 6:11 बजे, जालोर शाम 7:34 बजे पहुंचती है और अगले दिन सुबह 6:10 बजे जयपुर, फिर सुबह 11:45 बजे दिल्ली पहुंचती है।

दिल्ली से रानीवाङा के लिए यह ट्रेन शाम 4:40 बजे रवाना होती है, जयपुर रात 11:25 बजे, जालोर अगले दिन सुबह 8:47 बजे और रानीवाङा सुबह 10:40 बजे पहुंचती है। किराया रानीवाङा से जयपुर के लिए जनरल स्लीपर 340 रुपये, 3rd AC 900 रुपये, और 2nd AC 1270 रुपये है। बढ़ते तेल के दामों के कारण बस यात्रा महंगी होने के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा की चिंताएं बढ़ी हैं। सरकार द्वारा यह नई ट्रेन सेवा शुरू कर सुरक्षित और सस्ते विकल्प प्रदान किए गए हैं, जिससे यात्री इसका भरपूर लाभ उठा सकते हैं।

2
364 views

Comment