logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य के लिए दो महिलाओं को मिला 'स्टार ऑफ द मंथ' सम्मान

सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य के लिए दो महिलाओं को मिला ‘स्टार ऑफ द मंथ’ सम्मान
-------

जिला प्रशासन सीधी द्वारा समाज सेवा, जनकल्याण एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘स्टार ऑफ द मंथ’ सम्मान के तहत इस माह दो प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गौसेवा एवं जैविक खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली श्रीमती देवकन्या कोरी एवं श्रीमती आरती सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

श्रीमती देवकन्या कोरी, जो ग्राम पंचायत लकोडा की गौशाला में गौ-सेवक के रूप में कार्यरत हैं, ने गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं देखभाल के क्षेत्र में निष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट सेवा भावना का परिचय दिया है। उनके द्वारा किए जा रहे कार्य न केवल पशु संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय हैं, बल्कि समाज में सेवा और संवेदनशीलता का प्रेरक संदेश भी देते हैं। जिला प्रशासन ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए उन्हें स्टार ऑफ द मंथ सम्मान से सम्मानित किया।

इसी प्रकार श्रीमती आरती सिंह, आईएफसी सीआरपी, अनीता स्व-सहायता समूह, टीकट कला द्वारा जैविक खेती एवं बीआरसी संचालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। उन्होंने महिला किसानों एवं अन्य कृषकों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा दिया है। उनके प्रयासों से किसानों में जैविक कृषि के प्रति जागरूकता बढ़ी है और टिकाऊ कृषि प्रणाली को प्रोत्साहन मिला है। जिला प्रशासन ने उनके समर्पण, कार्यनिष्ठा एवं नवाचारपूर्ण प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया।

कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा कि स्टार ऑफ द मंथ सम्मान का उद्देश्य ऐसे कर्मठ और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को पहचान देना है, जो अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। सम्मानित महिलाओं की उपलब्धियां अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
#Sidhi #JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh

58
958 views

Comment