सीबीएसई ने कक्षा १० वीं के लिए बदले पास होने के नियम
सीबीएसई ने कक्षा १० वीं के लिए बदले पास होने के नियम बदल दिये हैं ये नियम सत्र २०२६-२७ से होगा लागू किया जाएगा।
अब तक सीबीएसई की कक्षा १० वीं में इंटरनल और थ्योरी के अंक मिलकर ३३% आने पर छात्र पास हो जाते थे। उदाहरण के लिए एक छात्र को गणित में इंटरनल में २० में से १५ अंक प्राप्त हुए तो उसे थ्योरी में ८० में से १८ अंक ही चाहिए पास होने के लिए। गौरतलब है इंटरनल के अंक आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही होता है।
अब विद्यार्थियों को किसी भी विषय में पास होने के लिए थ्योरी परीक्षा और इंटरनल दोनों में अलग-अलग कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य होगा।
सीबीएसई की विद्यार्थियों के लिए सलाह अब पूरे वर्ष नियमित पढ़ाई और स्कूल असेसमेंट पर ध्यान देना बहुत जरूरी होगा। केवल बोर्ड परीक्षा की तैयारी ही काफी नहीं होगी।
यह अपडेट सीबीएसई की नई मूल्यांकन पॉलिसी के तहत सामने आया है।