logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिलाबदर आदेश का उल्लघंन करने वाले आरोपी को कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार

➡️ जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार

➡️ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के निर्देश: आरोपी को गिरफ्तार कर करें वैधानिक कार्यवाही

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन अपराधियों को जिलाबदर किया गया है, यदि वे आदेश का उल्लंघन कर जिले की सीमा में पाए जाते हैं तो उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जाए।

पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों, क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों एवं जिला बदर आरोपियों पर सतत निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी परिपेक्ष्य में थाना केंट पुलिस द्वारा जिला बदर आरोपी फरहान उर्फ बिहारी पिता साविर मकरानी उम्र 24 वर्ष निवासी 12 मोहल्ला थाना केंट जिला सागर को जिलाबदर आदेश के उल्लंघन करने एवं बिना वैध अनुमति के जिले की सीमा में प्रवेश करने पर गिरफ्तार किया गया। जिला बदर आरोपी फरहान उर्फ बिहारी पिता साविर मकरानी को जिला दण्डाधिकारी सागर द्वारा दिनांक 13.11.2025 को 08 माह की अवधि हेतु जिला बदर किया गया था, आदेश का उल्लंघन करते हुए वह 12 मोहल्ला सदर बाजार क्षेत्र में घूमता हुआ पाया गया।

सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी केंट श्री रोहित डोंगरे द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम के साथ मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी फरहान उर्फ बिहारी को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

53
1206 views

Comment