logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामेश्वर धाम त्रिवेणी संगम पर भव्य गंगा दशहरा उत्सव का आयोजन

रामेश्वर धाम त्रिवेणी संगम पर भव्य गंगा दशहरा उत्सव का आयोजन
संगम पर पूजन एवं दीपदान के साथ हुई महाआरती
चुनरी चढ़ाई गंगा मैया के जयघोष से गूंज उठा वातावरण
-----
#श्योपुर-/ जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मां गंगा के अवतरण दिवस गंगा दशहरा के अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल रामेश्वर धाम पर भव्य आयोजन संपन्न हुआ, भक्ति भाव के बीच चंबल, बनास और सीप नदियों के पवित्र संगम स्थल पर दीपदान किया गया, इसके साथ ही नदी पूजन कर चुनरी चढ़ाई गई, संगम तट पर भव्य महाआरती के आयोजन के साथ ही पूरा वातावरण गंगा मैया के जयघोष से गूंज उठा।

इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय,एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा, पूर्व विधायक श्री दुर्गा लाल विजय, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र जाट, महामंत्री श्री संजय अकोदिया, सरपंच श्री लक्ष्मी नारायण आर्य, श्री ओमप्रकाश पाराशर, सीईओ जनपद एसएस भटनागर, जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक श्री धर्मेंद्र सिसोदिया, जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह, महिला बाल विकास अधिकारी श्री महेंद्र कुमार अंब, श्री रिशु सुमन, पीएचई श्री एलपी सिंह, एनआरएलएम श्री सोहन कृष्ण मुद्ग़ल, जनजाति कार्य विभाग श्री राकेश गुप्ता, बीईओ श्रीमती मधु शर्मा, उद्यानिकी से सुश्री ऋषिका त्रिपाठी, तहसीलदार श्रीमती मनीषा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु ग्रामीण मौजूद रहे।

इस अवसर पर त्रिवेणी संगम घाट पर कलश पूजन के साथ शिव मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई तथा महादेव का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया गया, इसके साथ ही श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर भी पूजन संपन्न हुआ।

रामेश्वर धाम स्थित रंगमंच पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा जल संरक्षण पर अपना उद्धवोधन दिया गया। मंचीय कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा भजनों की संगीतमयी प्रस्तुति दी गई, साथ ही महाभारत का वृत्तांत पर नाट्य प्रस्तुति दी गई, स्कूली विद्यार्थियों द्वारा जल संरक्षण के संदर्भ में नाट्य मंचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एलसीडी के माध्यम से जल संरक्षण आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री सुशील कुमार दुबे ने किया।

विशाल मानव श्रृंखला बनाई

गंगा दशमी पर आयोजित भव्य दीपदान कार्यक्रम के दौरान रामेश्वर त्रिवेणी संगम तट पर एनआरएलएम से जुड़ी समूह की महिलाओं द्वारा विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई तथा जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 को प्रदर्शित किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान
#JansamparkMP
#sheopur

53
1382 views

Comment