logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

म.प्र.पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 7 नवआरक्षकों को मेडिकल परीक्षण उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रदान किए गए नियुक्त पत्र

म.प्र. पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 7 नवआरक्षकों को मेडिकल परीक्षण उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रदान किए गए नियुक्ति प्रमाण पत्र

मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 2025 में मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक पद हेतु भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण के उपरांत उम्मीदवार चयनित हुए थे। छतरपुर जिला पुलिस बल हेतु आरक्षक पद पर कुल 181 उम्मीदवार आवंटित किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित 7 नवआरक्षकों को चरित्र सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण उपरांत आज नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति प्रक्रिया निरंतर जारी है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक छतरपुर ने नवआरक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा—
“आप सभी म.प्र. पुलिस की गरिमा, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता को बनाए रखते हुए कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। आपके उज्ज्वल भविष्य की हम कामना करते हैं।”

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur #mppolice #chhatarpur

58
1254 views

Comment