logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिद्धार्थनगर: जानलेवा हमले की पीड़िता ने आईजी से न्याय की मांग की

सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में 27 मार्च 2026 को ताहिरा खातून के परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दो महीने के बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ताहिरा खातून ने आईजी गोरखपुर और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर को प्रार्थना पत्र देकर पुलिस की कार्यप्रणाली और विवेचना पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी मेडिकल रिपोर्ट और अस्पताल से जुड़े दस्तावेज जानबूझकर केस डायरी में शामिल नहीं किए गए, जिससे आरोपियों को कानूनी लाभ मिल सकता है।

पीड़िता ने बताया कि उनके पति शमशाद और बेटे तवरेज पर धारदार हथियार, लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला हुआ था, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन पर समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को समझते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। स्थानीय ग्रामीण भी पीड़ित परिवार के समर्थन में हैं और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

31
707 views

Comment