logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नागरिक सुरक्षा टाउन हॉल डिवीजन पोस्ट-7 की मासिक बैठक सम्पन्न, भर्ती व प्रशिक्षण को लेकर बनी रणनीति

नागरिक सुरक्षा कोर गाजियाबाद के टाउन हॉल डिवीजन पोस्ट-7 की मासिक बैठक नवयुग मार्केट स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में पोस्ट वार्डन अरविंद दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का आयोजन सहायक उपनियंत्रक नेम सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डिवीजनल वार्डन दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि सहायक उप नियंत्रक नेम सिंह का घटना नियंत्रण अधिकारी संजय शर्मा अरुण कुमार श्रीवास्तव, एवं पोस्ट वार्डन अरविंद दीक्षित द्वारा पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। वहीं विशिष्ट अतिथि घटना नियंत्रण अधिकारी संजय शर्मा एवं पोस्ट वार्डन रिजर्व अरुण कुमार श्रीवास्तव का भी सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
बैठक के दौरान नागरिक सुरक्षा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से रिक्त पदों पर भर्ती, वार्डनों के नियमित प्रशिक्षण तथा मॉक ड्रिल आयोजित किए जाने पर विशेष जोर दिया गया। घटना नियंत्रण अधिकारी संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में जवाहरलाल नेहरू बालिका विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के उपरांत पोस्ट-7 में स्वयंसेवकों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। साथ ही सेक्टर वार्डन के रिक्त पदों को भी शीघ्र भरने हेतु पोस्ट वार्डन को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में वर्तमान समय में पड़ रही भीषण गर्मी एवं नौतपा को देखते हुए सभी वार्डनों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में नागरिकों को हीट वेव से बचाव के प्रति जागरूक करने तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन घटना नियंत्रण अधिकारी संजय शर्मा द्वारा किया गया। बैठक के अंत में पोस्ट वार्डन रिजर्व अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं पोस्ट वार्डन अरविंद दीक्षित ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं वार्डनों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सहायक उप नियंत्रक नेम सिंह, घटना नियंत्रण अधिकारी संजय शर्मा, पोस्ट वार्डन रिजर्व अरुण कुमार श्रीवास्तव, पोस्ट वार्डन अरविंद दीक्षित, वार्डन अखिल भटनागर, उजमा, मोनिका गोयल, यश अग्रवाल, यश दीक्षित, नीरज दीक्षित सहित अनेक वार्डन उपस्थित रहे।

16
1499 views

Comment